दिनाक 11 जून 2023 को राजस्थान सिन्धी संगत एवम पूज्य सिन्धी सेंट्रल पंचायत जयपुर महानगर के सयुंक्त तत्वावधान में सिन्धी आइडल गायन चटटाभेटी प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 11 जून 2023 को सुबह 11 बजे सिंधु सागर भवन, सेक्टर --17, कुम्भा मार्ग, प्रताप नगर, जयपुर में आयोजित किया जायेगा।उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश खेतानी एडवोकेट ने बताया कि राज्य स्तरीय सिंधी गायन चट्टा भेटी प्रतियोगिता कार्यक्रम जयपुर, अजमेर, कोटा,उदयपुर, जोधपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य गायन के क्षेत्र में सिन्धी समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ावा देना है इस कार्यक्रम में प्रतिभागी सिंधी गीत,भजन, कलाम, गजल प्रस्तुत कर सकेंगे। इस कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत श्री हरीश राजानी पूर्व अध्यक्ष राजस्थान सिंधी आकदमी है *। *मुख्य संयोजक राकेश कृपलानी बताया कि इस चटटाभेटी प्रतियोगिता में दो ग्रुप होगे पहला जूनियर ग्रुप 05 वर्ष की आयु से 20 वर्ष तक और द्वितीय सीनियर ग्रुप 20 वर्ष से 50 वर्ष तक, जिसमें सिन्धी भाषी लोग भाग ले सकेंगे। उपरोक्त प्रतियोगिता में जयपुर के कार्यक्रम में दोनो ग्रुप में से प्रत्येक ग्रुप से 3 प्रतिभागियों ( कुल 6) का चयन किया जाएगा जो फाइनल के लिए पात्रता रखेंगे फाइनल समारोह में जितने वाले प्रतिभागियों में से दोनों ग्रुप में प्रत्येक को प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपए द्वितीय पुरस्कार 15000,व तृतीय पुरस्कार 10000 व अनेक अन्य पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। विनय वसंदानी एवम जय किशन सोनी ने बताया कि जयपुर आइडल चटटाभेटी में भाग लेने के लिए आवेदन फार्म भरकर 100 रूपये मात्र शुल्क के साथ 5 जून 2023 तक संस्था के मोबाइल नम्बर 9509227199 पर वाटृसअप द्वारा या पोस्टर में उल्लेखित पदाधिकारीओ को सुविधा अनुसार जमा करवाये जा सकेंगे। सयोजिका अनिता शिवनानी ने बताया किइस चटाभेटी के निर्णायक मंडल में सिंधी समाज के संगीत के क्षेत्र में विशेष अनुभव प्राप्त दो निर्णायक नियुक्त किए गए है*।
भवदीय
चंद्र प्रकाश खेतानी एडवोकेट अध्यक्ष
9314505592
राकेश कृपलानी
9828210086
मुख्य संयोजक